श्रीमाधोपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी:11 फरवरी को होगा आयोजन, परिवारों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी
श्रीमाधोपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी:11 फरवरी को होगा आयोजन, परिवारों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को ब्रह्मचारी आश्रम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजपाल चौधरी ने की। इसमें विभिन्न समाजों के नागरिकों, समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की और सुझाव दिए।
बैठक में सत्यनारायण सबलानिया, लक्ष्मण सैन और विनेश बबेरवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। समिति की ओर से बताया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 फरवरी 2027 को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
गांव-गांव जाकर परिवारों से संपर्क करने का आह्वान
बैठक में समिति पदाधिकारियों और सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र, गांव और समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवारों से संपर्क करने की अपील की गई। सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने को लेकर जिम्मेदारियां निभाने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान नानू राम सैनी करीरी, केके यादव, विक्रम सैनी, अशोक सैनी पार्षद, नरेंद्र जाट, राकेश कुमार कटारिया, पिंटू सैनी, महेश सैनी, सत्यनारायण सबलानिया, सुरेश सैनी, मूलचंद बागोरिया, पीडी सैनी, राजवीर चौहान, सीताराम पूर्व वैज्ञानिक और अशोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528548


