चूरू में घर-घर में हुआ लक्ष्मी-गणेश पूजन:दिवाली पर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी, जगमग हुआ शहर, बाजारों में त्योहारों की रौनक
चूरू में घर-घर में हुआ लक्ष्मी-गणेश पूजन:दिवाली पर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी, जगमग हुआ शहर, बाजारों में त्योहारों की रौनक
चूरू : चूरू में दीपावली पर लोगों ने आतिशबाजी की और घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। शाम होते ही शहर में पर्व की रौनक दिखने लगी। लोगों ने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी, दीपों और सजावट से सजाया। महिलाओं ने घरों के मुख्य द्वार पर रंगों से रंगोली बनाई।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम से देर रात तक आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी होती रही। शहरवासियों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ परंपरागत तरीके से दीपावली मनाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521866


