दिवाली पर सीकर में एक दर्जन जगह आग लगी:6 दमकलों ने पाया काबू, कोई बड़ा नुकसान नहीं
दिवाली पर सीकर में एक दर्जन जगह आग लगी:6 दमकलों ने पाया काबू, कोई बड़ा नुकसान नहीं
सीकर : सीकर में दीपावली की रात आतिशबाजी के चलते सीकर में करीब एक दर्जन जगहों पर आग लगी।हालांकि यह आग खाली पड़े प्लॉट्स और घास-फूस में लगी। जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दीपावली पर्व को देखते हुए सीकर में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और 50 कर्मचारी तैनात किए गए थे।
फायर ऑफिसर लोकेश कुमार ने बताया कि सीकर शहर में रामलीला मैदान,बजाज रोड, जयपुर रोड सहित कई जगहों पर खाली प्लॉट्स में पटाखे की चिंगारी पहुंचने के चलते वहां घास-फूस और कचरे में आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 5 से 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का कारण रॉकेट,स्काई शॉट
दीपावली पर आग लगने का मुख्य कारण रॉकेट और स्काई शॉट जैसे पटाखे होते हैं। इनके फूटने के बाद चिंगारी नीचे आती है और यदि वह चिंगारी घास-फूस या कचरे में चली जाती है तो आग लगना शुरू हो जाती है।
पटाखे जलाते वाले कई लोगों के हाथ भी जले
सीकर में पटाखे जलाने के दौरान आग लगने के चलते कई लोगों के हाथ भी जले। सीकर के एसके हॉस्पिटल में रविवार रात करीब 1 दर्जन बर्निंग केस आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2521615


