[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में प्लास्टिक के कट्टों में लगी आग:2-3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की कमी आई सामने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना में प्लास्टिक के कट्टों में लगी आग:2-3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की कमी आई सामने

पलसाना में प्लास्टिक के कट्टों में लगी आग:2-3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की कमी आई सामने

रानौली : कस्बे में रीको औद्योगिक क्षेत्र की सीमा के बाहर सोमवार को एक खाली मकान में रखे प्लास्टिक के खाली कट्टों में अचानक आग लग गई। आग से उठता धुएं का गुबार 2 से 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए 7 से 8 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग नियंत्रित नहीं हो सकी। करीब एक घंटे की देरी से खाटूश्यामजी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, मूलचंद डोई के खाली मकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के खाली कट्टे रखे हुए थे। मूलचंद डोई ने करीब 8 साल पहले यह मकान बिहार के एक व्यक्ति को किराए पर दिया था। किराएदार यहां नए और पुराने कट्टों की खरीद-बिक्री का काम करता था। इसी दौरान अचानक कट्टों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर रानोली थाना पुलिस का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा।

प्लास्टिक के खाली कट्टों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
प्लास्टिक के खाली कट्टों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।

नगर पालिका बनने के बाद भी पलसाना में फायर ब्रिगेड नहीं

पलसाना को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद भी यहां फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में आगजनी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में आग लगने पर दूसरे शहरों से दमकल आने में देरी होती है। इस दौरान आग पर समय रहते काबू पाना मुश्किल हो जाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62