[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-नीमकाथाना : गणेश्वर में बालाजी और शनि मंदिर में चोरों ने बोला धावा, तीन साल में चौथी बार चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-नीमकाथाना : गणेश्वर में बालाजी और शनि मंदिर में चोरों ने बोला धावा, तीन साल में चौथी बार चोरी

सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गांव गणेश्वर आगरी में स्थित मेरादाला बालाजी मंदिर व उसके पास में बने शनि मंदिर में चोरों ने दानपात्र चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीकर-नीमकाथाना : सीकर के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गांव गणेश्वर आगरी में स्थित मेरादाला बालाजी मंदिर और उसके पास में बने शनि मंदिर में चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां लगे दानपात्र को लोहे के सरिये से तोड़ दिया और उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। उसके बाद चोर मंदिर के पीछे वाले गेट से निकलकर पास में बने शनि मंदिर के दानपात्र को उखाड़ लिया और उसमें भी नगदी पर से हाथ साफ कर लिया।

शनि मंदिर के दानपात्र को उखाड़ कर मंदिर के पीछे फेंक गए। चोरों ने करीब पांच मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का तब पता चला, जब श्रद्धालु सुबह मंदिर की पूजा अर्चना करने के लिए आए, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। ग्रामीण कमलेश सैनी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद जब मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आये थे, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। तब व्यक्ति दुर्गा प्रसाद ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने देखा, तो मंदिर का दानपात्र और शनि मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ मिला।

दो नकाबपोश चोर मंदिर के अंदर आए…
इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला कैमरे में दो नकाबपोश चोर मंदिर के अंदर आये और पांच मिनट में दोनों दानपात्र की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना एसआई विक्रम सिंह मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

चार बार हो चुकी चोरी की घटना…
बालाजी मंदिर में इससे पहले चार बार चोरी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन साल में चार बार चोरी की घटना हुई है। तीन बार तो मंदिर में दान के रुपयों पर रात को चोरों ने हाथ साफ किया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और आज फिर चौथी बार चोरी की घटना हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet