कार से टक्कर के बाद टैंपों सवार युवक की मौत:रींगस में दादिया रामपुरा मोड़ पर हादसा, बिहार का रहने वाला था युवक
कार से टक्कर के बाद टैंपों सवार युवक की मौत:रींगस में दादिया रामपुरा मोड़ पर हादसा, बिहार का रहने वाला था युवक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित दादिया रामपुरा मोड़ के पास टैंपों और कार की टक्कर में 34 साल के रंजन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा कर जांच शुरू की।

खाटूश्यामजी में दर्शन करने जा रहे थे
पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि बिहार के सिहोर निवासी रंजन कुमार, जगत साह के बेटे थे। वह रींगस से टैंपों में सवार होकर खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान दादिया रामपुरा मोड़ के पास टैंपों और कार की टक्कर हो गई।
टक्कर में रंजन घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया।
दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया गया
पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और घायल रंजन को अस्पताल पहुंचाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया गया। हादसे के बाद टैंपों में सवार अन्य लोग दूसरे वाहनों से खाटूश्यामजी चले गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2489150


