स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पचेरीकलां के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान नारनौल में तोड़ा दम
स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पचेरीकलां के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान नारनौल में तोड़ा दम
पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र में सांतौर रोड पर सोमवार दोपहर स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक की नारनौल के अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसा शहीद रामसिंह की मूर्ति के पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।
सामने से आ रही बस ने मारी टक्कर
पांथरोली निवासी सहदेव ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल यादव (23) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से किसी काम से सांतौर गांव जा रहा था। राहुल शहीद रामसिंह की मूर्ति के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रही सोनी देवी स्कूल की बस के ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल सड़क पर गिर गया और घायल हो गया।
नारनौल के अस्पताल में तोड़ा दम
इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल राहुल को इलाज के लिए नारनौल के अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पचेरीकलां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी जानकारी जुटाई।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
मृतक राहुल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी बहन जिला परिषद का चुनाव भी लड़ रही है। हादसे की खबर के बाद गांव में गमगीन माहौल है।
बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
एएसआई शीशराम ने बताया – मृतक के पिता की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बाइक और बस को जब्त कर थाने लाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2484535

