श्री कल्याण राय मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया:आज शाम राम अमृतवाणी पाठ, रात में लगेगा खीर का भोग
श्री कल्याण राय मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया:आज शाम राम अमृतवाणी पाठ, रात में लगेगा खीर का भोग
चिड़ावा : चिड़ावा के मुख्य बाजार स्थित श्रीकल्याण राय मंदिर में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में कल्याण धनी का दरबार सजाया गया है और भगवान को श्वेत पोशाक धारण करवाई गई है। इस मौके पर श्रीकल्याण चालीसा सहित आरती और भजनों का एल्बम भगवान को समर्पित किया गया। शाम को श्री राम अमृतवाणी का पाठ होगा और रात 12 बजे खीर का भोग लगेगा।
इस दौरान जन ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा, महंत रणछोड़ पुजारी, शंभू पुजारी और आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी मौजूद रहे। रविप्रकाश पुजारी, परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी और राधेश्याम सुखाडिया भी मौजूद थे।
प्रदीप पुजारी, रवीन्द्र पुजारी, महेश पुजारी, अशोक पुजारी, यश, रुद्रांश पुजारी, चन्द्र किशोर पुजारी, निवास कोटवाल और अनिल जोशी सहित काफी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत आज शाम को श्री राम अमृतवाणी का संगीतमय पाठ किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान को खीर का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2479566


