[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिषद के कई वार्डों में नामांकन खारिज, 26 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिषद के कई वार्डों में नामांकन खारिज, 26 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम मौका

नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न होंगे आवंटित, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची होगी जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की शनिवार को संवीक्षा की गई। जांच के दौरान विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 2 से तीजा, वार्ड संख्या 8 से परमेश्वरी और उषा कंवर, वार्ड संख्या 12 से मनीष कुमार और जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 15 से बन्नाराम मेघवाल, वार्ड संख्या 17 से मुकेश कुमार मेघवाल, वार्ड संख्या 18 से हेतराम, राजेंद्र और संतोष देवी तथा वार्ड संख्या 30 से संजय कुमार सहित अन्य अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।

26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी

अर्पिता सोनी ने बताया कि अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची भी प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin