कालूसर-गांव की सड़कों पर भरा गंदा पानी:ग्रामीणों में आक्रोश, आरोप- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, आंदोलन की चेतावनी दी
कालूसर-गांव की सड़कों पर भरा गंदा पानी:ग्रामीणों में आक्रोश, आरोप- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर के कालूसर गांव में सड़कों पर कई महीनों से गंदा पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़कों पर कीचड़ जमा होने से परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला है।
पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी
ग्रामीण आबिद खान ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी हुई है। लीकेज के कारण पानी सड़कों पर फैल रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
ग्रामीणों ने टूटी पाइपलाइन ठीक करवाने और गंदे पानी की निकासी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
पाइपलाइन को जल्द ठीक करवाया जाएगा-एक्सईएन
पीएचईडी विभाग के अधिशाषी अभियंता रामदेव पारीक ने कहा कि उन्हें अभी समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि टूटी पाइपलाइन को जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2477952


