चूरू में भाजपा प्रत्याशियों ने रैली निकालकर भरे नामांकन, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
चूरू में भाजपा प्रत्याशियों ने रैली निकालकर भरे नामांकन, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर चूरू जिले में भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशियों ने रैली के साथ पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह नजर आया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजेंद्र सिंह राठौड़ के परिवार से भी दो उम्मीदवारों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए दावेदारी पेश की। उनके पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 39 और पुत्रवधू कनिका सिंह ने वार्ड संख्या 23 से नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान राजेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी चांद कंवर भी मौजूद रहीं।
ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता
नामांकन सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आह्वान किया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पंचायती राज चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
ये नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, जिला महामंत्री चंद्राराम गुरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, महावीर पूनिया, सत्तार खान और अख्तर खान सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान निकाली गई रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क की तैयारियों में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471809


