सीकर में बाजार सामान लेने गया स्टूडेंट लापता:हॉस्टल में रहता था; 16 साल की लड़की घर से लापता
सीकर में बाजार सामान लेने गया स्टूडेंट लापता:हॉस्टल में रहता था; 16 साल की लड़की घर से लापता
सीकर : सीकर में 17 साल के नीट स्टूडेंट और 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट हॉस्टल से बाजार से सामान लेने गया था। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। नीट स्टूडेंट के लापता होने के मामले में पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सीकर में एक प्राइवेट कोचिंग के हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है।
बेटा 18 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:52 पर हॉस्टल वार्डन से परमिशन लेकर बाजार से सामान लेने निकला था। शाम तक वह हॉस्टल वापस नहीं लौटा। रात करीब 8 बजे हॉस्टल वार्डन से सूचना दी। अब पुलिस स्टूडेंट की तलाश कर रही है।
16 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह खेत से आ रही थी। जब घर पर पहुंचकर देखा तो कुंडी लगी हुई थी। तब लगा बेटी पड़ोस में गई होगी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो आस-पड़ोस और गांव में तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468061
