नीमकाथाना में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन:शोभायात्रा निकाली गई, शहर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ
नीमकाथाना में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन:शोभायात्रा निकाली गई, शहर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पिछले 9 दिनों से चल रहे मां अंबे के नवरात्रों और दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया। शहर के मारुति मित्र मंडल के दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन और आरती में शामिल हुए।
ब्लॉक कांग्रेस ग्राउंड में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ। आखिरी दिन आरती के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद माता की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु डीजे पर नाचते-गाते हुए विसर्जन के लिए निकले।

इस दौरान मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते हुए नदियों और तालाबों पर पहुंचे। उन्होंने भगवती वंदना और विदाई गीत गाकर प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित किया। इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
देखें PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468059
