पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस की बैठक, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस की बैठक, गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
खेतड़ीनगर : आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र जसरापुर में पुलिस की ओर से ग्रामीणों, सीएलजी सदस्यों, युवा सीएलजी और ग्राम सुरक्षा समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क और खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बैठक में ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने, मतदाताओं को प्रलोभन देने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक में साइबर सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, नशे से संबंधित अपराधों, नए आपराधिक कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को कानूनों के प्रति जागरूक रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465232

