खेड़वाल समाज की बैठक में भामाशाह नवीन शर्मा का सम्मान, राकेश शर्मा बने अध्यक्ष
खेड़वाल समाज की बैठक में भामाशाह नवीन शर्मा का सम्मान, राकेश शर्मा बने अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : डालोडी धाम स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में मंगलवार, 20 अक्टूबर को खेड़वाल समाज की विशेष बैठक विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिव दरबार की स्थापना करवाने और भव्य मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले दिल्ली प्रवासी भामाशाह नवीन खेड़वाल का समाज की ओर से माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया।
बैठक में समाज की पितृदेव भूमि की साफ-सफाई और अन्य विकास कार्य करवाने को लेकर चर्चा की गई। इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राकेश शर्मा (सोनू) को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, अभिमन्यु शर्मा, शंभूदयाल शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा और शैलेंद्र कुमार शर्मा (शालू) को सदस्य बनाया गया। संरक्षक के रूप में पूर्व कार्यकारिणी कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम को रामानंद शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, राकेश शर्मा और नवीन शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर गोविंदराम शर्मा, अजय कुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, बसंत कुमार शर्मा, यश शर्मा, प्रेम देवी शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, अंकित शर्मा, अमन शर्मा, दक्ष शर्मा, देवांश शर्मा और सरपंच शीशराम यादव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465200


