दुर्गाष्टमी पर शस्त्र पूजन और शौर्य संचलन, 262 बहनों ने लिया भाग
मातृशक्ति के जागरण से ही राष्ट्र और समाज मजबूत होगा : बाला दीदी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद के मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी आयाम की ओर से नृसिंह मंदिर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर शस्त्र पूजन और शौर्य संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 262 बहनों ने भाग लेकर अनुशासन, आत्मगौरव और नारी शक्ति के जागरण का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता दुर्गावाहिनी जयपुर प्रांत की सहसंयोजिका बाला दीदी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो मातृशक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी देश और समाज के सम्मान पर संकट आया है, तब नारी शक्ति ने आगे आकर अपनी भूमिका निभाई है। पन्नाधाय, हाड़ीरानी, रानी पद्मावती और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के उदाहरण देते हुए उन्होंने नारी शक्ति के साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नारी की चूड़ियां कमजोरी नहीं, बल्कि शौर्य और शक्ति का प्रतीक हैं।
शौर्य संचलन में दुर्गावाहिनी की बहनों ने पूर्ण गणवेश में तथा मातृशक्ति की बहनों ने लाल साड़ी और केसरिया साफे में भाग लिया। दुर्गावाहिनी रतनगढ़ जिला संयोजिका आशा प्रजापत के नेतृत्व में बहनों ने घोष प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मातृशक्ति जयपुर प्रांत सहसंयोजिका आशा बगड़िया ने की। मुख्य अतिथि नृसिंह मंदिर के महंत अरुण गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि दुर्गावाहिनी झुंझुनूं जिला संयोजिका मोनिका जांगिड़ थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार पद्धति से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन, दुर्गाष्टमी पूजन और शस्त्र पूजन किया गया। महंत अरुण गौड़ ने भी संबोधित किया। आशा बगड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन मातृशक्ति खंड संयोजिका अनिता कुमावत ने किया।
इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष किरण राजावत, प्रखंड संयोजिका ललिता सिंह, सहसंयोजिका संगीता शर्मा, सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, सत्संग प्रमुख पवन बोहरा, बाल संस्कार प्रमुख पुष्पा शर्मा, सुशीला सैनी, ममता सैनी, कांता सैनी, पूजा सैनी, कुसुम जांगिड़, अंजलि जांगिड़ सहित मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में प्रांत गौरक्षा सहप्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा, प्रांत धर्माचार्य संपर्क सहप्रमुख रामानंद पाठक, जिला उपाध्यक्ष मनोज सैनी, जिला मंत्री जयराज जांगिड़, जिला सहमंत्री प्रवीण शर्मा, नगर संघ चालक विश्वनाथ जोशी, सह संघ चालक शिवरतन मुरारका और खंड प्रचारक अभिषेक कुमार सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2462422

