खेतड़ीनगर में गरबा महोत्सव का आयोजन:पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा नृत्य किया
खेतड़ीनगर में गरबा महोत्सव का आयोजन:पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा नृत्य किया
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महिला समाज के तत्वाधान में देर शाम कॉपर क्लब में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरषोतमदास बोहरा थे जबकी अध्यक्षता महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा ने की।
दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की
विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक एस गुहा, मयूख चटर्जी, जयंत मुखोपाध्याय, कमलेश इंद्रा मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने मां के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गरबा महोत्सव में महिलाओं व पुरूषों ने जमकर गरबा, डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडी बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे एक दुसरे से आपसी भाई चारा कायम रहता है। आज के परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ मिलकर काम कर रही है। स्त्री नई पीढ़ी को जन्म देती है, महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज के निर्माण में जितनी बड़ी भूमिका पुरुषों की होती है, उतनी ही महिलाओं की भी होती है। इसलिए बेटियों को भी बगैर भेदभाव के बेटों के समान शिक्षा दिलानी चाहिए।
इन्होंने लिाय भाग
इस मौके पर विनोद कटेवा, मोनिका शेखावत, विनोद शेखावत, डा. दीपिका खुराना, ममता राजपूरोहित, सुलक्षणा शर्मा, काकलि मुखर्जी, मल्लिका मुखोपाध्याय, किरण सिंह, सुनिता बेनिवाल, सपना राठौड़, निशा सैनी, प्रियंका पारीक, नितु कटियाल, पूनम सोनी, डा. राजबाला, संजू डांढेल, निशा सैनी, सुनील कटेवा, अभिषेक पारीक, नागेश राजपूरोहित, एलएम जोशी, राजेश डाढेल, सवाईसिंह सिराधना, विनायक साहू, संतोष बारीक, जितेंद्र कटियाल आदि ने गरबा महोत्सव में भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462157


