उदयपुरवाटी में 31 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा:दादूपंथी स्वामी समाज कराएगा दहन, 5 साल से बंदूकों की जगह बाण से हो रहा रावण वध
उदयपुरवाटी में 31 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा:दादूपंथी स्वामी समाज कराएगा दहन, 5 साल से बंदूकों की जगह बाण से हो रहा रावण वध
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में दादूपंथी स्वामी समाज की संस्था पंचायत पांचों अखाड़ों के पंच भंडारी दशहरा उत्सव मना रहे हैं। इस बार 31 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। प्रशासनिक पाबंदी से रावण दहन में बंदूकें नहीं चलेंगी, सिर्फ बाण से वध होगा। सैकड़ों सालों से रावण पर बंदूकों से निशाना लगाने वाली दादूपंथी सेना पिछले 5 सालों से प्रशासनिक सख्ती के कारण बंदूकों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। रावण के लिए खास बाण तैयार किए गए हैं। नगर पालिका के सहयोग से 31 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। कलाकार रघुवीर माथुर, चंदन, कृष्ण कुमार व पिंटू माथुर ने उदयपुरवाटी सहित जाखल, चिराना, बगड़, झुंझुनूं और पिलानी के लिए पुतले बनाए हैं। आयोजक संस्था के मंत्री दयाराम स्वामी के अनुसार, मंगलवार सुबह जमात स्कूल स्थित बालाजी मंदिर में धूप-सिंदूर वितरण के बाद 11 बजे दादू मंदिर में आरती होगी। शाम 4 बजे दादूपंथी सेना रावण दहन के लिए रवाना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462157


