सीकर में भाजपा ने आधा दर्जन बागियों को मनाया:जिला परिषद सदस्य के 18 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन; मंत्री खर्रा की भाभी अब भी मैदान में
सीकर में भाजपा ने आधा दर्जन बागियों को मनाया:जिला परिषद सदस्य के 18 प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन; मंत्री खर्रा की भाभी अब भी मैदान में
सीकर : सीकर में जिला परिषद के 49 वार्डों के होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी का दिन रहा। चुनाव में 181 में से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब 163 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने वाले 18 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का है।
वहीं चुनाव में खड़े हुए आधा दर्जन बागियों को भारतीय जनता पार्टी मनाने में कामयाब रही। पार्टी में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके फूलचंद कुमावत ने वार्ड 11 से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड 28 से बलदेव, वार्ड 40 से रामनिवास गुर्जर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा मंत्री झाबर सिंह खर्रा के वार्ड 23 में उनकी भाभी प्रतिभा खेड़ा अब भी निर्दलीय मैदान में हैं।
रालोपा की प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 30 में पार्टी की प्रत्याशी सरोज ने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में वार्ड 23 में भाजपा की बागी प्रियंका बाजिया अभी निर्दलीय मैदान में हैं। इधर कांग्रेस में वार्ड 21 से कांग्रेस की बागी उर्मिला धायल अब भी मैदान में है।
अब देखिए किसने नामांकन वापस लिया
वार्ड 1 से सुरेश कुमार, वार्ड 4 से सुरेश कंवर, वार्ड 6 से प्रियंका चौधरी, वार्ड 11 से फूलचंद कुमावत, वार्ड 17 से गणपत, वार्ड 18 से मीनू कुमावत, वार्ड 23 से आंची देवी, वार्ड 25 से मीना यादव, वार्ड 28 से रोहित मीना, वार्ड 28 से बलदेव सिंह, वार्ड 29 से सचिन तंवर, वार्ड 30 से सरोज, वार्ड 38 से सुमन, वार्ड 40 से रामनिवास गुर्जर, वार्ड 45 से बबली देवी, वार्ड 48 से ललिता कुमारी कुल्हरी, वार्ड 48 से ललिता। वार्ड 48 से सुबिता
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462157


