[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शक्तिपीठ जीणमाता धाम में महाअष्टमी पर मुख्य मेला:मां भवानी का विशेष शृंगार किया, भजनों और जयकारों से गूंजा धाम; महाआरती के बाद लगा भोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शक्तिपीठ जीणमाता धाम में महाअष्टमी पर मुख्य मेला:मां भवानी का विशेष शृंगार किया, भजनों और जयकारों से गूंजा धाम; महाआरती के बाद लगा भोग

शक्तिपीठ जीणमाता धाम में महाअष्टमी पर मुख्य मेला:मां भवानी का विशेष शृंगार किया, भजनों और जयकारों से गूंजा धाम; महाआरती के बाद लगा भोग

रानौली : शेखावाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीणमाता धाम में रविवार को महाअष्टमी के मौके पर मुख्य मेले का आयोजन हुआ। मां जीण भवानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार जात-जड़ूले उतारकर माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

महाअष्टमी के पावन मौके पर मां जीण भवानी का विशेष शृंगार किया गया। माता के शृंगार के लिए कोलकाता, जयपुर, मुंबई, सीकर और अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से पोशाकें मंगवाई गईं। माता को सिंदूरी चोला धारण करवाया गया और पंचामृत से विशेष पूजन किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के जयकारे लगाए। आरती के बाद माता को फलों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे धाम का वातावरण भक्तिमय नजर आया।

भजनों और जयकारों से गूंजा धाम

सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्त कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मां जीण भवानी के मनमोहक शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में भजनों की स्वर लहरियों के बीच भक्त नाचते-गाते और माता की आराधना करते दिखाई दिए। मां के जयकारों से पूरा जीणमाता धाम गूंज उठा।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए लगाई धोक

मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि जीणमाता के दरबार में उनकी गहरी आस्था है। महाअष्टमी के विशेष अवसर पर माता के दर्शन करने का अलग ही महत्व है। भक्तों ने माता के चरणों में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। महाअष्टमी पर जीणमाता धाम में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin