व्यापारी के घर से 8 लाख रुपए और जेवर लेकर नौकर फरार, मामला दर्ज
लक्ष्मणगढ़ में छह साल से कर रहा था काम, पुलिस जांच में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : कस्बे के चूड़ीवाला बाजार में एक किराना व्यापारी के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर नौकर के फरार होने का मामला सामने आया है। व्यापारी अमित कुमार ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, असम निवासी लखण पिछले करीब छह साल से व्यापारी अमित कुमार के यहां काम करता था और उनके घर पर ही रहता था। घटना के समय अमित कुमार बेंगलुरु गए हुए थे, जबकि दुकान पर उनके पिता और मौसा मौजूद थे।
आरोप है कि लखण घर से करीब 8 लाख रुपए नकद और लगभग 200 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454598


