[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में पालिका अध्यक्ष शांति देवी सैनी ने संभाला कार्यभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में पालिका अध्यक्ष शांति देवी सैनी ने संभाला कार्यभार

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का किया सम्मान, बोले—शहर के विकास में नहीं आने देंगे कमी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शुक्रवार देर शाम नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष शांति देवी सैनी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य बस स्टैंड पर भाजपा के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नगर के आराध्य देव गोपीनाथ मंदिर में दर्शन कराए गए और अध्यक्ष का कार्यग्रहण संपन्न हुआ।

बिना भेदभाव सभी वार्डों में होंगे विकास कार्य

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि श्रीमाधोपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जाएंगे। सड़क निर्माण, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शहर को विकास की नई दिशा दी जाएगी।

मंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनता के विश्वास पर खरा उतरने और जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जुबेर खान, पालिका उपाध्यक्ष रोशनलाल, भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा सहित नवनिर्वाचित पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker