[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौता लागू करने की मांग, किसानों ने निकाली रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

यमुना जल समझौता लागू करने की मांग, किसानों ने निकाली रैली

बिसाऊ में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, शेखावाटी के तीन जिलों को पानी देने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : यमुना जल समझौता 1994 को लागू करवाने और शेखावाटी के झुंझुनूं, सीकर व चूरू जिलों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए यमुना का पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी बिसाऊ ने रैली निकाली। किसानों ने अग्रसेन सर्किल से तहसील मुख्यालय तक रैली निकालने के बाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसान सभा के तहसील महासचिव कॉमरेड संदीप सर्वा ने बताया कि सभा के उपाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ के नेतृत्व में निकाली गई रैली में किसानों ने शेखावाटी तक यमुना का पानी पहुंचाने की मांग उठाई। ज्ञापन में बिसाऊ तहसील के सभी गांवों को प्रस्तावित नहर एवं जल वितरण योजना में शामिल कर पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

किसान सभा ने कहा कि शेखावाटी लंबे समय से जल संकट से जूझ रहा है। बारिश की कमी और भूजल स्तर में गिरावट के कारण किसानों, पशुपालकों और आमजन को परेशानी हो रही है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से खेती और किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में नहर निर्माण और जल वितरण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने, परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बिसाऊ तहसील के प्रत्येक गांव तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों की पेयजल एवं सिंचाई समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।

किसान सभा ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह औला, जिला संयुक्त सचिव अरविन्द गढ़वाल, कर्मवीर चाहर, बंटीराम चाहर, मूलचंद झाझड़िया, बजरंग लाल बलारा, नयुम भाटी, अमित महला, भगवान सिंह, सोमवीर, मदन लाल, जयसिंह, संदीप गावड़िया, महेश पुनिया, अशोक शर्मा, दरिया सिंह धायल, आकाश, आर्यन और साहिल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker