गुढ़ा महाविद्यालय में नशामुक्ति और महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
गुढ़ा महाविद्यालय में नशामुक्ति और महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
गुढ़ा : सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय, गुढ़ा में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राजस्थान राज्य महिला नीति के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति, मानवाधिकार और महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिता झाझड़िया ने की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जीवन को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।
मुख्य वक्ता सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका भाम्बू ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशे के प्रकार, दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की निर्णय क्षमता, स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों पर प्रतिकूल असर डालती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने तथा जरूरत पड़ने पर उचित परामर्श और उपचार लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिला नीति के तहत मानवाधिकारों और महिला अधिकारों पर चर्चा हुई। डॉ. प्रियंका भाम्बू ने महिलाओं के सम्मान, समानता, स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंच संचालन डॉ. सुमन सैनी ने किया। नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं महिला नीति प्रभारी डॉ. सरोज नैनीवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. बंशीलाल, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र सिंह तंवर, डॉ. कुलदीप ढाका, डॉ. नरेश कुमार, पंकज मेहरानिया, प्रवीण ढेवा, मधुसूदन सिंह राठौड़, संजय कुमार सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454453


