लोहिया कॉलेज में हुआ शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन:प्रिंसिपल ने अभिभावकों के सुझावों पर अमल का भरोसा दिया
लोहिया कॉलेज में हुआ शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन:प्रिंसिपल ने अभिभावकों के सुझावों पर अमल का भरोसा दिया
चूरू : चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. डॉ. मंजू शर्मा ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया।
सम्मेलन की संयोजक प्रो. डॉ. ट्विंकल शर्मा ने इसके उद्देश्य और अलग-अलग गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने अभिभावकों के सुझावों के लिए धन्यवाद दिया। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. मंजू शर्मा ने अभिभावकों को उनके सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कॉलेज के अच्छे संचालन और विद्यार्थियों के विकास के लिए अभिभावकों से सहयोग भी मांगा।
कॉलेज के संकाय सदस्यों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए। सम्मेलन को सफल बनाने में प्रो. डॉ. हेमंत मंगल, डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. विनीता पारीक, डॉ. रेणु धेतरवाल, डॉ. ममता मीना और डॉ. पूजा कसवां ने सहयोग दिया। इस मौके पर कई वरिष्ठ संकाय सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए, जिनमें लाल मोहम्मद चेजारा, मोहम्मद नियाज खान, दिव्यांकर हारित, शफीक, सरस्वती भोजक और सरोज भार्गव प्रमुख थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2452514


