[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:एसआई ने गवर्नमेंट कॉलेज में नशा मुक्ति पर दिया लेक्चर; छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:एसआई ने गवर्नमेंट कॉलेज में नशा मुक्ति पर दिया लेक्चर; छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

सादुलपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:एसआई ने गवर्नमेंट कॉलेज में नशा मुक्ति पर दिया लेक्चर; छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

सादुलपुर : सादुलपुर के गवर्नमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राजगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश जांगिड़ ने विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते नेटवर्क और इसके बुरे असर के बारे में बताया।

एसआई जांगिड़ ने कहा- नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में नशे के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए छात्रों को नशे से जुड़े अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इलाज दिलाने में मदद करने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य जगबीर सिंह ने की। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. अनीता गोस्वामी और डॉ. सीडी चारण ने भी छात्रों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद छात्रों ने कॉलेज परिसर से पंचायत समिति तक जागरूकता रैली निकाली। इसमें ‘नशा मुक्त भारत, सशक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त युवा’ जैसे नारे लगाकर लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। ये कार्यक्रम कई संगठनों के सहयोग से हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker