[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टिकट तय, अधिकृत सूची का इंतजार:जयपुर में कांग्रेस का मंथन पूरा, विधायकों की सहमति से तय किए प्रत्याशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टिकट तय, अधिकृत सूची का इंतजार:जयपुर में कांग्रेस का मंथन पूरा, विधायकों की सहमति से तय किए प्रत्याशी

टिकट तय, अधिकृत सूची का इंतजार:जयपुर में कांग्रेस का मंथन पूरा, विधायकों की सहमति से तय किए प्रत्याशी

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट वितरण की कवायद तेज कर दी। गुरुवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स मीटिंग हुई। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया।

सभी विधायकों की सहमति से उनके विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले वार्डों के टिकट तय किए गए। हालांकि अब पार्टी की अधिकृत सूची जारी होने का इंतजार है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीव राव, जिला प्रभारी ममता भूपेश, जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, विधायक बृजेंद्र ओला, विधायक पितराम काला, भगवाना राम सैनी, मनीषा गुर्जर और डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से टिकटों पर सहमति

बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डवार प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय स्तर पर दावेदारी कर रहे नेताओं के नामों और चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की सहमति से टिकट तय किए गए। पार्टी की ओर से टिकट चयन की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अब प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी होने पर नजर है।

जिला परिषद के 41 और 6 पंचायत समितियों के 102 वार्डों में चुनाव

झुंझुनूं जिले में जिला परिषद के कुल 41 वार्ड हैं। जिले की 14 पंचायत समितियों के 248 सदस्य वार्डों में चुनाव होना है। इनमें दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों के 102 वार्ड शामिल हैं। दूसरे चरण में झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। शेष आठ पंचायत समितियों में चुनाव तीसरे और चौथे चरण में कराए जाएंगे। इस तरह दूसरे चरण के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के सामने जिला परिषद और छह पंचायत समितियों के प्रत्याशियों के चयन के साथ नामांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने की चुनौती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker