उदयपुरवाटी में ब्रह्माकुमारीज ने महिला किसानों का सम्मान किया:खेती को आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ने पर जोर दिया
उदयपुरवाटी में ब्रह्माकुमारीज ने महिला किसानों का सम्मान किया:खेती को आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ने पर जोर दिया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने महिला किसान दिवस मनाया। इस मौके पर महिला किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सुनीता दीदी ने किसानों को खेती के आध्यात्मिक स्वरूप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेती सिर्फ धरती पर ही नहीं, बल्कि हमारे मन में भी होती है।
दीदी ने समझाया कि जैसे अच्छी फसल के लिए उत्तम बीज बोते हैं, देखभाल करते हैं और खरपतवार निकालते हैं, वैसे ही मन रूपी खेत में श्रेष्ठ विचार और अच्छे कर्मों के बीज बोने चाहिए। क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मकता जैसी खरपतवार को दूर करने से जीवन में शांति, प्रेम और अच्छे गुणों की फसल पैदा होती है।
अनुष्का कुमारी और कुमार पुलकित शर्मा ने कविता के जरिए महिला किसानों के त्याग और मेहनत की तारीफ की। सभी किसान माताओं ने ध्यान का अभ्यास कर शांति महसूस की। आखिर में सभी को प्रसाद बांटा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452662


