सूरजगढ़ में बस से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर
सूरजगढ़ में बस से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के बुहाना रोड पर गुरुवार सुबह ख्यालियों की ढाणी के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां बस में पीछे से बाइक टकराने से 26 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डुलानिया निवासी अमित पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मदद के लिए मौके पर पहुंचे। अमित को तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया।जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से समिति के सदस्य घायल युवक को लेकर झुंझुनूं गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2451844

