कलेक्टर आवास के सामने कार-बाइक की भिड़ंत:ट्रैफिक रूट बदलाव के बीच हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम
कलेक्टर आवास के सामने कार-बाइक की भिड़ंत:ट्रैफिक रूट बदलाव के बीच हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम
झुंझुनूं : झुंझुनूं में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए बदलावों के बाद वाहन चालकों को रूट समझने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कलेक्टर आवास के सामने बैरिकेडिंग, बदले हुए रूट और एक सड़क पर दोनों दिशाओं में यातायात चलने के बीच बीती रात करीब 10 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार चालक रॉन्ग साइड से यू-टर्न ले रहा था, तभी बाइक कार से टकराकर उसके नीचे फंस गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदली हुई यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए।
रॉन्ग साइड से यू-टर्न लेते समय बाइक से भिड़ी कार
हादसा कलेक्टर आवास के ठीक सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक कार चालक रॉन्ग साइड से गाड़ी घुमाकर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कार और बाइक आपस में फंसी नजर आ रही हैं। वीडियो में कार सवार व्यक्ति नीचे उतरकर बाइक चालक को समझाता दिखाई देता है। वहीं, बाइक चालक अपनी बात रखते हुए हादसे में अपनी गलती नहीं होने की बात कहता नजर आ रहा है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर हंगामे के साथ जाम की स्थिति बन गई और कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
ट्रैफिक पुलिस ने बदला रूट, एक सड़क से दोनों तरफ का आवागमन
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले यातायात पुलिस ने कलेक्टर आवास और आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया था। इसके तहत नेहरू पार्क की तरफ से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। वहीं, करणी राम पार्क और अंबेडकर पार्क के बीच से गुजरने वाली सड़क को दोनों दिशाओं के आवागमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहले व्यवस्था यह थी कि कलेक्टर आवास के सामने से गुजरने वाले वाहन नेहरू पार्क के आगे से निकलकर कलेक्ट्रेट सर्किल की तरफ बढ़ते थे। वहीं, झुंझुनूं की तरफ से आने वाले वाहन करणी राम पार्क और अंबेडकर पार्क के बीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क का उपयोग करते थे। नई व्यवस्था में एक रास्ता बंद होने और दूसरे पर दोनों तरफ का यातायात चलने से वाहन चालकों को रूट समझने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
बंद रास्ते पर भी आवाजाही, बैरिकेडिंग बनी परेशानी
यातायात व्यवस्था में बदलाव के बावजूद मौके पर बैरिकेडिंग की स्थिति भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेहरू पार्क की तरफ रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए बैरिकेड अपनी जगह से खिसक गए हैं। उनके बीच से निकलने की जगह बन गई है। इसके कारण वाहन चालक बंद रास्ते से भी आवाजाही कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब रास्ते बंद करने और यातायात का रूट बदलने की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो रही, तो इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ना स्वाभाविक है। यदि किसी मार्ग को बंद किया गया है, लेकिन वहां से वाहन लगातार निकल रहे हैं, तो व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य प्रभावित होता है।
दूसरी तरफ, जिस सड़क को टू-वे बनाया गया है, वहां वाहन चालकों को सामने से आने वाले यातायात और मुड़ने वाले वाहनों के प्रति अतिरिक्त सावधानी रखनी पड़ती है। बैरिकेडिंग की ऐसी स्थिति में अचानक सामने आने वाले वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।घटना के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की बदली हुई व्यवस्था और बेतरतीब बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए।
फोटोज में देखें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2451842

