भूपेश पारीक बने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के नवलगढ़ प्रभारी
भूपेश पारीक बने लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के नवलगढ़ प्रभारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने भूपेश पारीक को नवलगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संभाग प्रभारी मनोज शर्मा की अनुशंसा पर ट्रस्ट के सीकर-चूरू जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने नवलगढ़ प्रवास के दौरान उन्हें ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर भूपेश पारीक का जन्मदिवस भी मनाया गया। समाजसेवी कैलाश चोटिया ने उन्हें साफा, दुपट्टा, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। ट्रस्ट सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मुरली मनोहर चोपदार, नरेश बागड़ी, दीपक शाह, पार्षद अनिल सैनी, विनोद सैनी, ओमी पंडित, दुर्गा प्रसाद डीडवानिया, राकेश कुमावत, जितेंद्र कुमावत सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान भूपेश पारीक ने नई जिम्मेदारी के साथ नवलगढ़ क्षेत्र में ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450672


