कोटपूतली-बहरोड़ में सड़क हादसे में सुजानगढ़ के सिपाही का निधन:वारंटी की तलाश में दौरे पर थे, विराटनगर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कोटपूतली-बहरोड़ में सड़क हादसे में सुजानगढ़ के सिपाही का निधन:वारंटी की तलाश में दौरे पर थे, विराटनगर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सुजानगढ़ : कोटपूतली-बहरोड़ में सड़क हादसे में सुजानगढ़ के सिपाही का निधन हो गया। सिपाही वारंटी की तलाश में दिल्ली और यूपी सहित राजस्थान के दौरे पर था। इस दौरान कोटपूतली-बहरोड़ के विराटनगर में हादसा हो गया। कोतवाली सीआई मुकेश चंद ने बताया- सुजानगढ़ थाने के सिपाही बलराम मीणा (35) वारंटी की तलाश और तामील के लिए दिल्ली और यूपी सहित राजस्थान के कई इलाकों के दौरे पर थे।
मंगलवार की रात बलराम विराटनगर जा रहे थे। यहां बलराम ने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलराम और बाइक सवार की मौत हो गई। कोतवाली सीआई मुकेश चंद ने बताया- बलराम का शव मॉर्च्युरी में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद बलराम का पैतृक गांव कलसाड़ा अलवर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बलराम ने 2014-15 में राजस्थान पुलिस ज्वाइन की थी। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450376


