अनूपगढ़ के मालसर के सरकारी स्कूल में लगा इंटरएक्टिव बोर्ड:डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल
अनूपगढ़ के मालसर के सरकारी स्कूल में लगा इंटरएक्टिव बोर्ड:डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल
सरदारशहर : सरदारशहर के मालसर स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में स्टूडेंट्स को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए इंटरएक्टिव बोर्ड लगाया गया है। भामाशाह प्रदीप सर्राफ ने यह सुविधा उपलब्ध करवाई, जबकि राजीव उपाध्याय ने इसके लिए प्रेरित किया।
इंटरएक्टिव बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थी डिजिटल तरीके से विभिन्न विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। तकनीक आधारित शिक्षण से पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा के संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।
इंटरएक्टिव बोर्ड की स्थापना के अवसर पर विद्यालय स्टाफ और गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें रूपसिंह राजवी, भंवरलाल भादु, ओमप्रकाश डांगी, रणजीत सिंह, घनश्याम पारीक और हरिभगत डांगी शामिल थे। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए भामाशाह प्रदीप सर्राफ और प्रेरक राजीव उपाध्याय का आभार जताया। इसे विद्यालय में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450378


