विप्र फाउंडेशन ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया:मार्च 2028 तक संभालेंगी जिम्मेदारी; पदाधिकारियों ने खुशी जताई
विप्र फाउंडेशन ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया:मार्च 2028 तक संभालेंगी जिम्मेदारी; पदाधिकारियों ने खुशी जताई
छापर : विप्र फाउंडेशन ने गोरा देवी को महिला प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। वे 31 मार्च 2028 तक इस पद पर रहेंगी। फाउंडेशन ने 2026-28 के लिए महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक पद तय किए हैं। यह फैसला जिला अध्यक्ष कुसुम शर्मा और जिला संगठन मंत्री रचना पारीक की सहमति से लिया गया है। विप्र फाउंडेशन जोन-1बी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव की सिफारिश पर उनका मनोनयन हुआ है।
फाउंडेशन को उम्मीद है कि गोरा देवी संगठन की जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएंगी। वे समाज और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों और विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई और बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450378


