चूरू के बाल विहार में नन्हे-मुन्नों का डांडिया नृत्य:आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगी, एसपी ने बच्चों के प्रयास सराहे
चूरू के बाल विहार में नन्हे-मुन्नों का डांडिया नृत्य:आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगी, एसपी ने बच्चों के प्रयास सराहे
चूरू : चूरू के श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी बाल विहार स्कूल में डांडिया महोत्सव मनाया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया नृत्य किया। स्कूली छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में बच्चों की बनाई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी और खाने के स्टॉल भी लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में घर सजाने का सामान, दीपावली-नवरात्र से जुड़े उत्पाद और पेंटिंग जैसी चीजें थीं, जिनकी बिक्री भी हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरोज सुराणा और अन्य सदस्यों ने किया। एसपी निष्चय प्रसाद एम. भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता की तारीफ की। एसपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को कला, संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जोड़ते हैं।

कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं रश्मि साधवानी, ज्योति, रेखा शर्मा, मीनाक्षी टाक, पायल लुनावत, सुषमा शर्मा और डांस टीचर आदिल खान के मार्गदर्शन में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2450378


