लक्ष्मणगढ़ में पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले किया फ्लैगमार्च:पांडालों और रामलीला मैदान की सुरक्षा व्यवस्था परखी, चौपड़ बाजार से घंटाघर तक निकले जवान
लक्ष्मणगढ़ में पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले किया फ्लैगमार्च:पांडालों और रामलीला मैदान की सुरक्षा व्यवस्था परखी, चौपड़ बाजार से घंटाघर तक निकले जवान
लक्ष्मणगढ़ : शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और आगामी दीपावली को देखते हुए मंगलवार देर शाम लक्ष्मणगढ़ कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस थाना, सीओ कार्यालय और पुलिस चौकी के जवानों ने मुख्य बाजारों सहित विभिन्न मार्गों पर मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएसपी जाकिर अख्तर और थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना, सीओ कार्यालय और पुलिस चौकी के जवानों ने शहर के मुख्य बाजारों सहित विभिन्न मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के साथ असामाजिक तत्वों को भी सचेत किया।
चौपड़ बाजार से घंटाघर तक निकला मार्च
पैदल मार्च पुलिस चौकी से रवाना हुआ। यह चौपड़ बाजार, मुरली मनोहर मंदिर, पक्की प्याऊ, कबूतरियां कुआं, खाटू की कुई और घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा।
दो दर्जन पांडालों और रामलीला मंचन का दौरा
इस दौरान शहर में दो दर्जन स्थानों पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के पांडालों का जायजा लिया गया। साथ ही रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन और विभिन्न स्थानों पर आयोजित डांडिया और गरबा कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
डीएसपी बोले- त्योहारी सीजन में शांति बनाए रखना प्राथमिकता
डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया- त्योहारी सीजन में बाजारों और धार्मिक आयोजनों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्च के जरिए हुड़दंग और अव्यवस्था फैलाने वालों को सचेत करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450320


