घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:4 साल का पोता और 9 महीने की पोती बाल-बाल बची, परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे
घर के बाहर बैठी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला:4 साल का पोता और 9 महीने की पोती बाल-बाल बची, परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे
सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली चौराहे के पास धन्वंतरी हॉस्पिटल के नजदीक घर के बाहर बैठी एक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद फरार हो गया। महिला का 4 साल का पोता और 9 महीने की पोती इस घटना में बाल-बाल बची है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

मृतक महिला बानो(45) पत्नी जब्बार अपने 4 साल के पोते कबीर और 9 महीने की पोती गुड़िया के साथ मंगलवार शाम को करीब 7:30 से 8 बजे के बीच अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर बानो की तरफ आया और टक्कर मारते हुए दीवार तोड़ दी। परिजन बानो को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।



धरने पर बैठे परिजन
मृतका के 4 साल के पोते और 9 महीने की पोती को हल्की चोट आई है। मृतका के परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए है। परिजनों की मांग है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही वह शव लेंगे। मृतका के भतीजे साहिल ने कहा- हमारी प्रशासन से मांग है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करके उचित कार्रवाई की जाए। जब तक ड्राइवर गिरफ्तार नहीं होता है तब तक हमारा धरना लगातार जारी रहेगा।
मृतका का परिवार मूल रूप से नवलगढ़ का रहने वाला है। जो पिछले कई सालों से सीकर में रहकर धोबी का काम करता है। मृतका का एक बेटा विदेश में रहता है और दूसरा बेटा सद्दाम सीकर में रहकर ही लॉन्ड्री चलाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450320


