रतनगढ़ में पानी की टंकी निर्माण का विरोध:समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, पुलिस भी मौके पर पहुंची
रतनगढ़ में पानी की टंकी निर्माण का विरोध:समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, पुलिस भी मौके पर पहुंची
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ के वार्ड 22 में गौरीसरियों की ढाणी में पानी की टंकी के निर्माण को लेकर विरोध हुआ। कुछ लोग टंकी बनाने के खिलाफ थे, जबकि वार्ड 22 और 23 के ज़्यादातर लोग इसके पक्ष में थे, ताकि पानी की समस्या हल हो सके। अमृत योजना के तहत वार्ड 22 स्थित गौरीसरियों के कुएं के पास 2 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय मंजूर हुआ था। जलदाय विभाग ने खुदाई शुरू की तो वार्ड के किशनलाल टाक और उनके परिवार ने विरोध किया।
उन्होंने कभी जेसीबी पर बैठकर तो कभी खोदे गए गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान टाक ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश भी की। लोगों की समझाइश के बाद, विरोध कर रहे लोगों ने जनभावनाएं देखकर प्रदर्शन बंद किया। किशनलाल को डर है कि टंकी उनके घर के बहुत पास है, जिससे उनके मकान को नुकसान पहुंच सकता है। मौके पर पालिका उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, जलदाय विभाग के एईएन मोहम्मद जावेद, जेईएन रेखा गौड़ सहित कई लोग और पुलिस मौजूद रही, जिसने घटना की जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448622

