सरदारशहर में पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत:बीकानेर रोड पर कल्याणापुरा फांटा के पास हुआ हादसा, सामान लेकर लौटते समय पिकअप ने मारी टक्कर
सरदारशहर में पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत:बीकानेर रोड पर कल्याणापुरा फांटा के पास हुआ हादसा, सामान लेकर लौटते समय पिकअप ने मारी टक्कर
सरदारशहर : बीकानेर रोड पर कल्याणापुरा फांटा के पास सोमवार शाम पिकअप की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल मजदूर को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी रामप्रसाद आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके रिश्तेदार महेंद्र (पुत्र बाबूलाल), निवासी धनगुआ, जिला छतरपुर, सरदारशहर में मजदूरी करते थे। सोमवार शाम करीब छह बजे महेंद्र सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय पर्यावरण पार्क तिराहे की ओर से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने रामप्रसाद आदिवासी की शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448622

