आत्मा योजना में प्रगतिशील किसानों को मिलेगा पुरस्कार, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
चूरू जिले की सात पंचायत समितियों से किसानों का होगा चयन, पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर मिलेंगे 25 हजार रुपए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
चूरू : कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए प्रगतिशील कृषक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए चूरू जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से पांच किसानों का चयन किया जाएगा। इच्छुक किसान 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. राजकुमार कुल्हरि ने बताया कि पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन-डेयरी, जैविक खेती और कृषि में नवाचार सहित पांच गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। चूरू, राजगढ़, तारानगर, सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़ और बीदासर पंचायत समिति स्तर पर किसानों का चयन होगा।
योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर चयनित 35 किसानों में से प्रत्येक गतिविधि के दो सर्वश्रेष्ठ किसानों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। इस प्रकार जिला स्तर पर कुल 10 किसानों को चुना जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों को प्रति किसान 10 हजार रुपए और जिला स्तर पर चयनित किसानों को प्रति किसान 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर पर भी प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पांच-पांच किसानों का चयन कर पुरस्कार दिया जाएगा।
आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी
इच्छुक किसान आवेदन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत के कृषि पर्यवेक्षक से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ जमाबंदी, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार का एक फोटो और संबंधित गतिविधि के कम से कम 10 रंगीन फोटो संलग्न करना आवश्यक है।
डॉ. कुल्हरि ने बताया कि वर्ष 2009 से 2025 तक पुरस्कार प्राप्त कर चुके किसान इस वर्ष आवेदन के पात्र नहीं होंगे। पात्र किसान अपनी पत्रावली स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी या कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आत्मा कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2448521


