राजकीय महाविद्यालय पाटन में मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश
स्वीप के तहत विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को समझा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का लिया संकल्प
पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना और निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मानव श्रृंखला बनाई गई। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी किरण यादव के संबोधन से हुई। मंच संचालन सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने किया।
निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त बन सकता है, जब मतदाता जागरूक होकर मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर और रितु शर्मा की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2448556


