मुरादपुर के युवक ने नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता:200 मीटर दौड़ 20.96 सेकंड में पूरी की; पिता को समर्पित की उपलब्धि
मुरादपुर के युवक ने नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीता:200 मीटर दौड़ 20.96 सेकंड में पूरी की; पिता को समर्पित की उपलब्धि
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी एथलीट आदेश गर्सा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 65वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। आदेश ने 20.96 सेकंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन किया।
आदेश गर्सा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और ताकत हैं। हर परिस्थिति में मिला उनका साथ, विश्वास और प्रोत्साहन उन्हें लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का हौसला देता है।
अब देश के लिए और पदक जीतने का लक्ष्य
आदेश ने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत सबसे जरूरी हैं। लक्ष्य तय करके लगातार प्रयास करने से सफलता की राह बनती है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन उनका लक्ष्य भविष्य में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाना तथा राजस्थान और देश के लिए अधिक पदक जीतना है।
गांव में खुशी का माहौल
आदेश गर्सा की इस उपलब्धि से मुरादपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई है। गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2446190
