[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में दस दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू:पहले दिन राजा दशरथ दरबार और राम जन्म का मंचन हुआ, संजय जिदंड बने भगवान विष्णु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में दस दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू:पहले दिन राजा दशरथ दरबार और राम जन्म का मंचन हुआ, संजय जिदंड बने भगवान विष्णु

खेतड़ी नगर में दस दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू:पहले दिन राजा दशरथ दरबार और राम जन्म का मंचन हुआ, संजय जिदंड बने भगवान विष्णु

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर केसीसी के रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में दस दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा थे। रामलीला के पहले दिन राजा दशरथ दरबार, राम जन्म, भगवना ब्रह्मा द्वारा रावण, कुंभकरण व विभिषण से वरदान, रावण द्वारा ब्राह्मणों पर अत्याचार, भगवान विष्णु से रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की गुहार लगाने का मंचन किया गया।

रामलीला के मुख्य निदेशक राजकुमार टेलर व निदेशक सवाईसिंह ने बताया- भगवान गणेश जी का किरदार नविन ने, विष्णु का संजय जिदंड, राजा दशरथ सतीश गोयल, रावण चुन्नीलाल, विभिषण नेमिचंद, कुम्भकरण सचिन, ब्रह्मा नरेश मीणा, सुमंत हरीश शर्मा, दरबारी फाईटर, सीताराम, ने आदि कलाकरों ने रामलीला में मंचन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कलाकरों से परिचय किया।

वीके इंद्रा, कमलेश इंद्रा, मयूख चटर्जी, कलमेश कुमार, काकलि, डोली मंडल, समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभीषेक पारीक, राजेश डांढेल एवं संजू डांढेल, समाज सेवी हरीराम गुर्जर की मुख्य यजमानी में पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत रूप से गणेश पूजा अर्चना करवा कर रामलिला का शुभारंभ करवाया।

इस मौके पर विमल शर्मा, राधा कृष्ण, रोजश दोचानिया, आलोक जैदिया, मातादिन शर्मा, श्यामसिंह चौहान, घनश्यामदास, रमेश कुमार, राजेश नारवाल, मनोहर, उत्त्म सोलंकी, विकास शर्मा, राकेश डब्बू सहित सैकड़ों लोगों ने रामलीला का आनंद उठाया। संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker