[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखल में मां दुर्गा सेवा महोत्सव पर घट स्थापना:बालाजी मंदिर से मुख्य बाजार तक भक्तों ने निकाली कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जाखल में मां दुर्गा सेवा महोत्सव पर घट स्थापना:बालाजी मंदिर से मुख्य बाजार तक भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

जाखल में मां दुर्गा सेवा महोत्सव पर घट स्थापना:बालाजी मंदिर से मुख्य बाजार तक भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

जाखल : मां दुर्गा सेवा महोत्सव के तहत रविवार को जाखल में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा सुबह बालाजी मंदिर (हनुमानगढ़ी) से शुरू हुई और मुख्य बाजार तक पहुंची। उसके बाद जाखल गांव का मुख्य बाजार के चौक में माताजी को मंडप में स्थापित की।

महोत्सव के पहले दिन पंडित मदन गोपाल शर्मा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना करवाई। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समिति अध्यक्ष शिंभू सिंह ने बताया कि मां दुर्गा सेवा महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

Related Articles