खेतड़ी में युवक के साथ मारपीट,पैसे लेकर लौट रहा था:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पहले भी हो चुकी है मारपीट की दो घटनाएं
खेतड़ी में युवक के साथ मारपीट,पैसे लेकर लौट रहा था:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पहले भी हो चुकी है मारपीट की दो घटनाएं
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के रंवा गांव में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मारपीट में घायल रंवा निवासी राजेंद्र (25) पुत्र महिपाल ने बताया- उनके घर में पैसों की जरूरत होने पर वह गांव में किसी से रुपए लेने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे वह 50 हजार रुपए लेकर अपने घर आ रहा था कि गांव के ही रविन्द्र, जितेंद्र, योगेश, सचिन व अन्य ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा उसके साथ गाली गलौच करने लगे।
मारपीट करकर फरार
जब उसने गाली गलौच करने से मना किया तो उन्होंने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मारपीट करने वाले उसके रुपए भी छिनकर ले गए। इस दौरान शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मारपीट में घायल राजेंद्र को उपचार के लिए नारनौल के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
घायल राजेंद्र ने बताया कि उसके साथ पहले भी दो बार मारपीट की वारदात हो चुकी है, जिसको लेकर थाने में रिपोर्ट भी दी गई थी, लेकिन बदमाशो के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई नहीं होने के कारण तीसरी बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। एचसी मनोज कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल का उपचार करवाया जा रहा है। फिलहाल मारपीट के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433576


