चिड़ावा अस्पताल में NQAS टीम ने व्यवस्थाएं परखीं:साफ-सफाई और सुविधाओं में कमी मिली, सुधार के निर्देश दिए
चिड़ावा अस्पताल में NQAS टीम ने व्यवस्थाएं परखीं:साफ-सफाई और सुविधाओं में कमी मिली, सुधार के निर्देश दिए
चिड़ावा : चिड़ावा उप जिला अस्पताल में नेशनल क्वालिटी एसेसमेंट स्टैंडर्ड (NQAS) कमेटी की तीन सदस्यीय टीम ने अचानक निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व सुविधाओं की गुणवत्ता परखी। डॉ. रोचक सोनी, डॉ. योगेंद्र तनेजा व सीएनओ महिपाल सिंह जेवलिया ने ओपीडी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पीएनसी वार्ड, लेबर रूम, दवा काउंटर, लैब, वेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बात की।
SNCU को देखते हुए स्टाफ को निर्देश दिए। पुरानी शुगर किट व गंदगी पर टीम ने नाराजगी जताई। पुराने पोस्टर्स हटाने के निर्देश दिए गए। ग्लव्स नहीं पहनने पर एक कर्मचारी को फटकार लगाई गई, अनुशासन बनाए रखने को कहा। मरीजों की बीपी और शुगर की जांच एक साथ व ठीक से करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने कचरा संग्रहण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट व साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखीं। पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ को चिकित्सा सेवाओं का स्तर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डॉ. नेहा सुथार, डॉ. रघुवीर मील, रण सिंह डेला व राजेश ओला सहित स्टाफ मौजूद था। इस जांच के आधार पर अस्पताल को रेटिंग मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2433577


