चिड़ावा के वार्ड 22 में स्वच्छता अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाई
चिड़ावा के वार्ड 22 में स्वच्छता अभियान शुरू:पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाई
चिड़ावा : चिड़ावा में आज वार्ड 22 (अडूका) में स्वच्छता और व्यवस्थित कचरा संग्रहण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी और ईओ गौत्तम शर्मा के निर्देश पर शुरू हुआ। पार्षद डॉ. नरेंद्र कुमार ने कचरा टीपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब वार्ड में घर-घर से कचरा उठाया जाएगा।
इस नई पहल से वार्डवासियों को घर-घर कचरा इकट्ठा करने की आसान सुविधा मिलेगी। इससे गलियों और चौराहों पर कचरा फैलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पार्षद डॉ. नरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा खुले में न फेंकें। उन्होंने कहा कि कचरा सिर्फ निर्धारित कचरा गाड़ी में ही डालें, ताकि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2429880


