बावलिया बाबा के श्राद्ध दिवस पर उमड़े श्रद्धालु:चौरासिया मंदिर में हुई महाआरती, बच्चों ने नृत्य नाटिकाएं पेश कीं
बावलिया बाबा के श्राद्ध दिवस पर उमड़े श्रद्धालु:चौरासिया मंदिर में हुई महाआरती, बच्चों ने नृत्य नाटिकाएं पेश कीं
चिड़ावा : चिड़ावा के चौरासिया मंदिर में परमहंस पंडित गणेश नारायण ‘बावलिया बाबा’ का 6वां श्राद्ध दिवस मनाया गया। इस मौके पर बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। रविवार रात बाबा की झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए भक्तों में खास उत्साह दिखा। इसके बाद 101 दीपकों से महाआरती की गई। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बच्चों ने बावलिया बाबा के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिकाएं भी पेश कीं। कार्यक्रम के आखिर में रात में ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2429878


