[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकेश गुर्जर ने बैडमिंटन में जीते दो गोल्ड मेडल:सिंगल मैच में पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया, टीम मैच में भी दी शानदार परफॉर्मेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

लोकेश गुर्जर ने बैडमिंटन में जीते दो गोल्ड मेडल:सिंगल मैच में पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया, टीम मैच में भी दी शानदार परफॉर्मेंस

लोकेश गुर्जर ने बैडमिंटन में जीते दो गोल्ड मेडल:सिंगल मैच में पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया, टीम मैच में भी दी शानदार परफॉर्मेंस

नवलगढ़ : चौमू में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष आयु वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहनवाड़ी के युवा खिलाड़ी लोकेश गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। लोकेश ने टीम मैच और सिंगल मैच में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अधाणा की ढाणी निवासी लोकेश गुर्जर ने प्रतियोगिता की सिंगल मैच में पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में लोकेश ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने टीम मैच में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतना लोकेश की उपलब्धि को खास बनाता है।

चैलेंजिंग मुकाबलों में दी शानदार परफॉर्मेंस

लोकेश के कोच नितेश वर्मा ने बताया- प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुकाबले कड़े रहे, लेकिन लोकेश ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतर तालमेल और निरंतर प्रदर्शन बनाए रखा। कोच के अनुसार, लोकेश की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति लगन का परिणाम उन्हें मिली इस सफलता के रूप में सामने आया है। टीम और सिंगल दोनों मैचओं में गोल्ड मेडल हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

मोहनवाड़ी में खुशी का माहौल

लोकेश की जीत की खबर मिलते ही मोहनवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल हो गया। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने लोकेश गुर्जर और उनके कोच नितेश वर्मा को बधाई दी। स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि लोकेश आने वाले समय में अपनी मेहनत जारी रखते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles