[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, एडीएम अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सादगी, राष्ट्रभक्ति, सत्य और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गांधीजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक समानता के विचारों को आचरण में उतारकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मूल्य प्रशासन और समाज दोनों के लिए मार्गदर्शक हैं। संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सभापति विनय गोयनका ने गांधीजी के स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रभुसिंह सैनी, लक्ष्मी शर्मा, राजेंद्र चौबे और नीना भारती की टीम ने रामधुन एवं गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

कार्यक्रम में एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी, डीईओ माध्यमिक सज्जन सैनी, तहसीलदार ताराचंद मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet